- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Onion kheer है...

x
भारतीय खाने में आम तौर पर अधिकतर चीजों में प्याज और लहसुन-अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी से किसी भी चीज का टेस्ट तो बढ़ता ही है, साथ ही ये सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। अगर कोई आपसे कहे कि प्याज से खीर भी बनती है तो शायद आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन यह सच है। दक्षिण भारतीय शहर हैदराबाद में प्याज की खीर को पारंपरिक मिष्ठान्न में गिना जाता है। यह चावल की खीर से कहीं कम नहीं पड़ती। इसे खाने वाले को मजा आ जाता है। अगर आपने अभी तक इसे नहीं चखा है तो अब और देर नहीं करें। इसे खास अवसर पर तैयार किया जा सकता है। इसे बनाना भी आसान होता है। आज हम आपको इस लजीज और अनोखी डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
सामग्री (Ingredients)
1 लीटर दूध
2 प्याज
3 से 4 इलायची
8 बादाम कटे हुए
6 पिस्ता कटे हुए
स्वादानुसार चीनी
विधि (Recipe)
- सबसे पहले 2 बड़े प्याज को छीलकर बेहद बारीक काट लें। इसके बाद साफ पानी में डालकर 5-6 बार रगड़-रगड़कर धोएं।
- अब प्याज से पानी छान लें और इसे छलनी में डालकर अलग रख दें। प्याज में पानी बाकी नहीं रहना चाहिए।
- एक बर्तन में दूध डालें और और उसे गैस पर उबलने के लिए चढ़ा दें। दूध में उबाल आने दें।
- जब दूध में उबाल आ जाए तब इसमें कटे हुए प्याज डालें। गैस की आंच कम कर दें और प्याज को नरम होने तक पकाएं।
- जब प्याज नरम हो जाए, तब इसमें चीनी मिला दें। अब खीर को कम आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
- दूध जब गाढ़ा हो जाए तब उसमें कूटी हुई इलायची डाल दें। इसके बाद खीर में पिस्ता और बादाम काटकर डाल दें। फिर गैस बंद कर दें।
- तैयार है प्याज की खीर। इसे फ्रिज में रखकर पहले ठंडा करें और फिर उसे पिस्ता और बादाम से सजाकर सर्व करें।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





