- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Petha Halwa:अपने खास...
लाइफ स्टाइल
Petha Halwa:अपने खास स्वाद के कारण परिवार के हर सदस्य, छोटे या बड़े को पसंद आएगी ये रेसिपी
Sarita
17 Feb 2025 8:58 AM IST

x
Petha Halwa: आटा, सूजी, बेसन, गाजर का हलवा तो आपने खूब खाया होगा लेकिन आज जिस हलवे की बात हम कर रहे हैं वो शायद ही आपने चखा हो। ये है पेठे का हलवा, जिसका स्वाद बहुत स्पेशल होता है। यह घर के सभी सदस्यों को पसंद आता है, वो चाहे छोटा हो या फिर बड़ा। इसे बनाने के लिए ना तो ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है और ना ही ज्यादा समय की। इसे आप वीकेंड या किसी खास मौके पर बनाकर वाहवाही लूट सकते हैं। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है।
सामग्री (Ingredients)
पेठा/सफेद कद्दू - 1/2 किलोग्राम
चीनी - 1 कप
किशमिश - 1 टेबल स्पून
काजू - 4 टेबल स्पून
किशमिश - 2 टेबल स्पून
बादाम - 1 टी स्पून
पिस्ता - 1 टी स्पून
पिसी हुई इलायची - ½ कप टेबल स्पून
दूध - ¼ कप
घी - 4 टी स्पून
केसर - जरा सा
- एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा दूध लेकर उसमें केसर डालकर भीगने दें। इससे पेठे के हलवे का रंग और स्वाद दोनों ही बढ़ जाता है।
- पेठे को अच्छी तरह से धोकर छिलका उतार लें। अब इसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कद्दूकस कर लें।
- एक पैन लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ पेठा डालें। इसे मध्यम आंच में गैस पर तब तक पकाएं जब तक कि पेठे का पानी पूरी तरह से सूख ना जाए।
- पानी रहने से हलवे का स्वाद अच्छा नहीं रहेगा। इसके बाद इसमें शक्कर डालकर अच्छी तरह से मिला ले।
- चीनी अच्छी तरह से मिल जाए तो इसमें दूध और केसर का मिश्रण डालें। लगातार चम्मच से चलाते हुए थोड़ी देर तक पका लें।
- एक दूसरे पैन में घी गरम करें। जब घी गरम हो जाए तो इसमें काजू और किशमिश डालें और इसे 2-3 मिनट तक फ्राई कर लें।
- इन ड्राई फ्रूट्स को हलवे में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। ऊपर से इसमें इलायची का पाउडर डालें और थोड़ा घी और डालें।
- तैयार है हेल्दी और टेस्टी पेठे का हलवा। गार्निश करने के लिए ऊपर से पिस्ता और बादाम के बारीक टुकड़ों का इस्तेमाल करें।
TagsPetha Halwaस्वाद Petha HalwaTasteजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





