लाइफ स्टाइल

Pineapple Halwa Recipe: वजन घटाने के दौरान लो फैट पाइनएप्पल हलवा है बेस्ट स्वीट डिश, जानें रेसिपी

Sarita
18 March 2025 12:14 PM IST
Pineapple Halwa Recipe: वजन घटाने के दौरान लो फैट पाइनएप्पल हलवा है बेस्ट स्वीट डिश, जानें रेसिपी
x
Pineapple Halwa Recipe:आज हम आपके लिए पाइनएप्पल का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये खाने में बहुत ही लजीज होता है। इसको आप उपवास या फिर वजन घटाने के दौरान झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पाइनएप्पल हलवा बनाने की रेसिपी-
पाइनएप्पल हलवा बनाने की सामग्री-
-250 gms पनीर या रिकोटा चीज़ (क्रश किया)
-450 ग्राम पाइनएप्पल (क्रश किया)
-60 ग्राम चीनी
-2 टेबल स्पून घी
-चुटकीभर केसर
-कुछ बूंदें पीला फूड कलर
-8-10 कटे हुए पिस्ता
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालें।
फिर आप इसमें पाइनएप्पल और चीज डालकर उबाल लें।
इसके बाद आप इसमें पीले रंग का फूड कलर डालकर मिला दें।
फिर आप इस मिक्चर को पानी सूखने तक मीडियम आंच पर ढक कर पकाएं।
इसके बाद आप इसमें चीनी और केसर डालें और मिला दें।
फिर आप इसको कम से कम 10 मिनट तक हलवे की तरह गाढ़ा होने तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
अब आपका पाइनएप्पल हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको कटे हुए पिस्ता से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
Next Story