- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पुलाव खाने के हैं...
लाइफ स्टाइल
पुलाव खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर ट्राई करें शाही पुलाव
Bharti Sahu 2
4 Sept 2024 12:23 PM IST

x
Recipe: पुलाव को हम कई चीजों से बना सकते हैं और हर बार इसका स्वाद अलग लगता है. पुलाव आपको एक्सपेरिमेंट करने के लिए पूरा मौका देता है. आप इसमें सब्जियों, सोया और अन्य किसी चीज को डालकर बना सकते हैं. पुलाव की एक खास बात यह है कि एक कम्पलीट मील होता है और इसके साथ आपको किसी सब्जी की जरूरत होती नहीं है. आप इसे चटनी, अचार और रायते के साथ पेयर कर सकते हैं. आपने गोभी पुलाव, मटर पुलाव, मिक्स वेज पुलाव जैसी रेसिपीज को तो ट्राई किया होगा, लेकिन क्या कभी शाही पनीर पुलाव ट्राई किया है अगर नहीं तो एक बार जरूर करें ट्राई, तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं शाही पुलाव बनाने की आसान विधि.
कैसे बनाएं शाही पुलाव रेसिपीHow To Make Shahi Paneer Pulao
सबसे पहले एक कप बासमती चावल को धोकर कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें. एक कप गर्म दूध में केसर के रेशे भिगो दें. गैस पर एक प्रेशर कुकर में तेल और घी गरम करें. इसमें 200 ग्राम पनीर के टुकड़े डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करके एक तरफ निकाल लें. अब इस बचे हुए तेल में थोड़ा घी डालें. काजू को डालें और हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें|
इसके बाद इसमें जीरा, तेजपत्ता, छोटी इलाइली, लौंग और एक बड़ी इलाइची डालें. कटी हुई प्याज, तीन हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड भूनें. बारीक कटा टमाटर डालें कुछ देर भूनें और इसमें मटर के कुछ दाने डालें और सभी चीजों को चलाएं. इसमें अब 2 छोटे चम्मच दही, धनिया पाउडर, लालमिर्च और शाही पनीर मसाला डालकर मिक्स करें. भीगे हुए चावल डालें और मसाले के साथ मिलाएं. दूध और केसर का मिश्रण डालें और थोड़ा पानी और डालें. स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं. काजू और हरा धनिया डालकर प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाएं, दो सीटी आने पर गैस बंद कर दें. प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोले और शाही पनीर पुलाव को सर्व करे|
Tagsपुलावशौकीनजरूरट्राईशाही पुलाव PulaoFondMustTryShahi Pulao जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





