लाइफ स्टाइल

Recipe: नई रायता डिश ट्राई करना चाहते हैं तो घर पर बनाएं स्वादिष्ट खीरा प्याज रायता

Bharti Sahu 2
25 Oct 2024 8:40 AM IST
Recipe: नई रायता डिश ट्राई करना चाहते हैं तो घर पर बनाएं स्वादिष्ट खीरा प्याज रायता
x
रेसिपी: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप खीरा प्याज का रायता कैसे बना सकते हैं।
सामग्री
2 कप दही
1/2 कप प्याज
1 कप कटा हुआ खीरा
1/4 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/4 चम्मच काला नमक
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार चाट मसाला
2 चम्मच धनिया पत्ता
स्वादानुसार नमक
इस रायते को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर अच्छे से चला लें।
अब दही में खीरा और प्याज डालें।
इसके बाद नमक और काला नमक डालकर मिला लें।
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें। प्याज और खीरे का रायता तैयार है।
हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Next Story