लाइफ स्टाइल

Recipe: पुदीने के स्वाद वाले 'फूलगोभी के पकौड़े' मिनटों में बनकर तैयार हो जाएंगे

Sarita
8 March 2025 9:36 AM IST
Recipe:  पुदीने के स्वाद वाले फूलगोभी के पकौड़े मिनटों में बनकर तैयार हो जाएंगे
x
Recipe: तैयारी का समय — 16 से 20 मिनट
खाना पकाने के समय — 16 से 20 मिनट
सर्विंग्स — 4
खाना पकाने का स्तर — मध्यम आँच
सामग्री—
फूलगोभी छोटे फूल अलग किए हुए 1
नमक स्वादानुसार
हल्दी का पावडर 1/2 (आधा छोटा चम्मच)
बेसन 5 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पावडर 1 छोटा चम्मच
अजवाइन 1/4(एक चौथाई छोटा चम्मच)
चावल का आटा 1 बड़ा चमचा
अमचूर 1/2(आधा छोटा चम्मच)
ताज़े पुदीने के पत्ते
चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
हरे ऑलिव/जैतून 4 छोटे चम्मच
अंडे रहित मेयोनेज़ / एगलेस मेयोनेज़ 4 बड़ चम्मच
*फूलगोभी के फूलों को एक पानी भरे बाउल में डालें, उसमें नमक और एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पावडर डालें और माइक्रोवेव ओवन में 3-4 मिनिट तक पकाएँ। एक पैन में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें।
*एक बाउल में बेसन, नमक, बचा हल्दी पावडर आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, अजवाइन, चावल का आटा और अमचूर डालें, फिर आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा और चिकना घोल बनाएँ। फूलगोभी को माइक्रोवेव से बाहर निकालें और पानी में से अच्छी तरह छानें।
*इन फूलों को बेसन के घोल में डालकर मिलाएँ। पुदीने के पत्तों को बारीक काटकर फूलगोभी के साथ अच्छी तरह मिलाएँ। अब इन्हे एक-एक करके गरम तेल में डालकर तलें और पलटते रहें ताकि वे सब तरफ से समान पक जाएँ। जब वे आधा पक जाए उन्हे तेल में से निकालकर टिशू पेपर पर रखें।
Next Story