लाइफ स्टाइल

Sitting या स्टैंडिंग जॉब: एक ही पोजीशन का नसों पर गहरा प्रभाव, ऐसे रखें ख्याल

Ashish verma
3 Jun 2025 8:16 PM IST
Sitting या स्टैंडिंग जॉब: एक ही पोजीशन का नसों पर गहरा प्रभाव, ऐसे रखें ख्याल
x
एक ही पोजीशन का नसों पर गहरा प्रभाव

New Delhi..नई दिल्ली। भले ही आप बैठकर या खड़े होकर बहुत काम करते हों, लेकिन आप अपनी नसों को आराम देकर अपने संपूर्ण स्वास्थ्य को सही रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप नसों से जुड़ी समस्याओं से कैसे बच सकते हैं।आजकल जॉब प्रोफाइल ऐसी हो गई है कि या तो आपको घंटों अपने डेस्क पर बैठकर काम करना पड़ता है या फिर लंबे समय तक खड़े रहकर अपनी ड्यूटी करनी पड़ती है। इसका सबसे ज्यादा असर आपके पैरों की नसों पर पड़ता है। अगर नसों का सही से ख्याल न रखा जाए तो इसका स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

नसों का स्वास्थ्य इतना महत्वपूर्ण क्यों है?आपकी नसें रक्त को हृदय तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम करती हैं। उन्हें गुरुत्वाकर्षण के विपरीत अपना काम करना पड़ता है, ताकि शरीर में सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहे। लंबे समय तक बैठे रहने या खड़े रहने की वजह से आपके पैरों में रक्त रुकने लगता है, इससे असुविधा होती है और नसों से जुड़ी कई समस्याएं भी होती हैं।Sitting या स्टैंडिंग जॉब: एक ही पोजीशन का नसों पर गहरा प्रभाव, ऐसे रखें ख्याल


Next Story