- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care Tips:...
लाइफ स्टाइल
Skin Care Tips: गर्मियों में अपनी त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स, आपकी त्वचा रहेगी ग्लोइंग
Sarita
9 March 2025 9:37 AM IST

x
Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी अपना रंग दिखाने लगती हैं. तेज धूप, उमस और पसीना से न सिर्फ त्वचा बेजान हो जाती है, बल्कि टैनिंग, पिंपल्स और डलनेस की समस्या भी बढ़ जाती है. गर्मियों के मौसम में जब तापमान तेजी से बढ़ता है, तो हमारी त्वचा को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. ऐसे में हम आपको इस लेख में दमकती त्वचा पाने के लिए कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं|
खीरे का इस्तेमाल करें
गर्मी के मौसम में बाजार में खीरे की भरमार रहती है। खीरे का इस्तेमाल सलाद बनाने में खूब किया जाता है. सलाद को न केवल सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, बल्कि त्वचा को भी हाइड्रेट रखने में मदद करता है. आप खीरे का जूस भी पी सकते हैं. या फिर रात को अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं|
नियमित पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
गर्मियों के मौसम में स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको नियमित ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. इससे आपकी त्वचा जलन, मुंहासे और स्किन से बची रह सकती है. इसके लिए नियमित रूप से कम से कम 4 लीटर पानी पिएं. अगर आप रोजाना 4 लीटर पानी पीते हैं तो न सिर्फ आप तरोताजा रहेंगे बल्कि आपका वजन भी कम होगा|
स्किन को हमेशा मॉइस्चराइज रखें
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हर मौसम में मॉइस्चराइजर करना बहुत जरूरी है. गर्मियों में भी त्वचा को मॉइस्चराइज करने की सलाह दी जाती है. इससे त्वचा स्वस्थ रहती है. इस मौसम में आपको नहाने के तुरंत चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए|
TagsSkin Careगर्मियोंत्वचाग्लोइंगSkin CareSummerSkinGlowingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





