लाइफ स्टाइल

सर्दी में दालचीनी सेवन से कई फायदे, सेहत के साथ आपके लुक को भी देती है निखार

jantaserishta.com
27 Oct 2025 5:02 PM IST
सर्दी में दालचीनी सेवन से कई फायदे, सेहत के साथ आपके लुक को भी देती है निखार
x
नई दिल्ली: भारतीय रसोई के मसाले स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं और उन्हीं में से एक है दालचीनी। दिखने में भले ही यह एक छोटी सी लकड़ी लगे, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं। इसकी मीठी सी खुशबू न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है।
अगर आप सुबह खाली पेट आधा चम्मच दालचीनी पाउडर गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें, तो इससे वजन नियंत्रित रहता है, पाचन सुधरता है और शरीर में सूजन कम होती है। यह दिनभर आपको एक्टिव और एनर्जेटिक रखता है।
दालचीनी में मौजूद पॉलीफेनोल्स इंसुलिन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। रोज एक चुटकी दालचीनी पाउडर दही या ओट्स में मिलाकर खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। यह टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
अगर आप अपनी सुबह की चाय या कॉफी में आधा चम्मच दालचीनी डाल दें, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह शरीर को गर्मी देती है, सूजन घटाती है और तनाव कम करती है। दालचीनी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और भूख को नियंत्रित रखती है। अगर आप गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू, शहद और दालचीनी मिलाकर पीते हैं, तो फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
दालचीनी में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे तुलसी और अदरक के साथ उबालकर पीने से गला ठीक होता है और खांसी-जुकाम से आराम मिलता है। शहद और दालचीनी पाउडर का पेस्ट चेहरे पर लगाने से मुंहासे और ब्लैकहेड्स कम होते हैं। वहीं, दालचीनी और नारियल तेल से मालिश करने पर बाल मजबूत और घने बनते हैं।
दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। हालांकि दालचीनी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। थोड़ा-थोड़ा, लेकिन नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपको इसके फायदे साफ नजर आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story