- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- साबूदाना खाना क्यों है...
लाइफ स्टाइल
साबूदाना खाना क्यों है जरूरी? जानिए इसका सेवन शरीर के लिए है कितना लाभकारी
jantaserishta.com
14 Sept 2024 5:00 PM IST

x
नई दिल्ली: किसी भी व्रत के दौरान साबूदाना खाना व्रत रखने वाले व्यक्ति के मुख्य आहार में से एक है। व्रत के दौरान साबूदाना को अपने आहार का हिस्सा बनाना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह फलाहार का हिस्सा होने के साथ-साथ पेट भरने में भी सहायक होता है। वैसे तो अधिकतर लोग व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन करते हैं, लेकिन इसे सामान्य रूप से भी अपने दैनिक आहार में शामिल किया जा सकता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं साबूदाना खाना शरीर के लिए कितना लाभकारी है।
साबूदाना देखने में छोटे दाने जैसा होता है। आप इसे अपनी इच्छा और स्वाद के अनुसार दूध और पानी में उबालकर बना सकते हैं। पकने के बाद दानेदार साबूदाना पारदर्शी दिखने लगता है। इसके अलावा आप साबूदाना की खिचड़ी बनाकर भी खा सकते हैं। साबूदाना की खिचड़ी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आप इसमें कई तरह की सब्जियां भी मिला सकते हैं, इससे यह और भी पौष्टिक हो जाती है। अगर आप इसे सुबह के नाश्ते में शामिल करते हैं, तो यह आपको लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।
साबूदाना शकरकंद की तरह दिखने वाले कसावा या टैपिओका के कंद से बनता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे विटामिन और मिनरल्स का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए अगर आप साबूदाना का सेवन करेंगे, तो आप स्वस्थ रहेंगे।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक साबूदाना खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और कब्ज की समस्या को दूर करती है। इसके अलावा साबूदाना वजन कम करने में भी सहायक होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, इससे शरीर का वजन कम होता है। साबूदाना डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान माना जाता है। साबूदाना में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
इसके अलावा साबूदाना खाने से दिल भी स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन ई और सेलेनियम हमारे बालों और त्वचा को स्वस्थ रखता है। साबूदाना का सेवन करने से हमें कई गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





