लाइफ स्टाइल

Paneer Angara डिश से खुश हो जाएगी तबीयत

Tara Tandi
25 Feb 2025 12:30 PM IST
Paneer Angara डिश से खुश हो जाएगी तबीयत
x
Paneer Angara रेसिपी : खुशियों का त्योहार दिवाली जल्द ही आने वाला है। अलग-अलग और नए-नए व्यंजन इस पर्व पर सबका ध्यान खींचते हैं। ऐसा लगता है कि इस दौरान कुछ ऐसा बनाया और खिलाया जाए जिससे सबका दिल खुल हो जाए और बेशुमार तारीफें मिलें। आज हम आपको एक ऐसी ही शानदार रेसिपी पनीर अंगारा बताने जा रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि पनीर अधिकतर फूड लवर्स की फेवरेट लिस्ट में शामिल होता है। ऐसे में यह डिश उनका दिन बना देगी। फेस्टिव सीजन में अगर किसी को मनपसंद चीज मिल जाए तो लगता है कि मनचाही मुराद पूरी हो गई। आप डिनर में इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
पनीर – 250 ग्राम
टमाटर - 4
अदरक - 1 इंच
हरी मिर्च – 2
सूखी लाल मिर्च – 1
दालचीनी का टुकड़ा - 1 इंच
करी पत्ता - 2 छोटे टुकड़े
लौंग - 3
छोटी हरी इलायची - 3
काली मिर्च - 7
कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
हरा धनिया - 3 टेबल स्पून
पनीर – ½ कप (ग्रेट किया हुआ)
तेल – 4 टेबल स्पून
मक्खन - 1 टेबल स्पून
नमक - 1 छोटी चम्मच
कोयले का टुकड़ा - 1
शिमला मिर्च - 1
हींग - ½ चुटकी
जीरा - 1.25 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - ½ टी स्पून
काजू - 3 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - 1 टी स्पून
विधि (Recipe)
– सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा और 1 सूखी लाल मिर्च को मोटा-मोटा कतर लें। अब एक गहरे पैन में 1 बड़ा चम्मच कच्ची घानी तेल डालकर मद्धम आंच पर गरम करें।
- अब इसमें जीरा, दालचीनी, करी पत्ता, लौंग, काली मिर्च डालकर तड़का लगाएं। जब यह हल्का भुन जाए तब इसमें टमाटर, हरी मिर्च, अदरक के टुकड़े और काजू डालकर ढक्कन से ढंक दें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक टमाटर एकदम मुलायम न हो जाएं। इसके बाद इसे गैस से नीचे उतारकर पंखे के नीचे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में पीस लें।
– अब एक कड़ाही में 3 बड़े टेबल स्पून तेल डालकर गरम होने दें फिर इसमें जीरा, टमाटर का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालें।
- इसे मद्धम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि मसाला और तेल अलग-अलग न दिखाई देने लगे। अब इसमें कटी शिमला मिर्च डालकर भून लें।
– अब आंच पर कोयला रखकर इस पर थोड़ा सा तेल डालकर इसे सुलगने दें। जब मसाला और तेल अलग हो जाएं तो इसमें 1 कप पानी, नमक, कटा हरा धनिया डाल मिलाएं।
- अब इसमें पहले से कटे हुए पनीर के क्यूब और कसा हुआ पनीर डाल मिक्स कर लें। अब एक ढक्कन से इस ग्रेवी को ढककर मद्धम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें।
- जब लगे कि सब्जी पक चुकी है तो इसमें सुलगाया हुआ कोयला रखकर इसके ऊपर से हींग और तेल डालकर 15 मिनट के लिए ढक्कन से बंद कर दें।
– इसके बाद ढक्कन खोलकर एक चिमटे की मदद से कोयला निकालकर बाहर रख दें और मक्खन व बारीक कटा हरा धनिया ऊपर से डालकर सर्विंग बाउल में निकाल लें। तैयार है पनीर अंगारा।
Next Story