x
Lakhisarai। सूर्यगढ़ा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष भगवान राम की अध्यक्षता में रंगों के त्योहार होली की पर्व को लेकर शांति समिति का बैठक आयोजन किया गया । बैठक में सूर्यगढ़ा के स्थानीय जनप्रतिनिधि ,सामाजिक कार्यकर्ता ,व्यवसायी एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया । मौके पर सभी शहर वासियों एवं सूर्यगढा थाना अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र वासियों को आम जनमानस को होली का त्यौहार आपसी सद्भाव एवं प्रेम पूर्वक शांतिपूर्ण ढंग से मानने की अपील की गई। मौके पर डीजे एवं अश्लील गाने और भोजपुरी फुहड़ता पूर्ण अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण पाबंदी लगाए जाने का निर्णय लिया गया। इस बीच असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर रखकर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बातें कहीं गई। बैठक में पैक्स अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल ,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन कुमार ,वार्ड पार्षद गौतम कुमार, सक्कू कुमार ,गोपाल राय, प्रवीण राठौर, पप्पू केडिया ,अंगद कुमार ,मोहम्मद कमरुद्दीन अंसारी, रिजवान आलम ,अमरेश सिंह ,विमल वर्मा ,आलोक अग्रवाल ,अनिल वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी उपस्थित लोगों द्वारा बैठक समाप्ति के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया गया।
Tagsहोलीथानाध्यक्षशांति समिति की बैठकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





