बिहार

वैशाली में STF–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

Gulabi Jagat
3 July 2026 10:21 PM IST
वैशाली में STF–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार
x

Vaishali: बिहार के वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान हुई जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी भी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी अमन साहनी और समस्तीपुर निवासी उसके सहयोगी के रूप में हुई है। दोनों लूटपाट सहित कई गंभीर मामलों में लंबे समय से वांछित थे। सूत्रों के मुताबिक, समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ को इनके मूवमेंट की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद ताजपुर से इनका पीछा शुरू किया गया। जैसे ही अपराधी वैशाली के बालिगांव इलाके में पहुंचे, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी घायल होकर पकड़े गए। घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है और इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। समस्तीपुर पुलिस के एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार चल रही निगरानी और पीछा अभियान का परिणाम है। वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Next Story