
x
Muzaffarpur मुजफ्फरपुर: जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बबुरवां गांव निवासी जब्बार अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुस्तफा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मुस्तफा अपनी बाइक से अपने ननिहाल राजवाड़ा जा रहा था। इसी दौरान जीता-छपरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया। साहेबगंज थाने के सब-इंस्पेक्टर नीतीश कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsMuzaffarpurयुवकट्रकरौंदापरिजनोंकोहराम Muzaffarpuryouthtruckrun overfamily memberschaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





