बिहार

तेज प्रताप यादव को पटना जज कॉम्प्लेक्स में किया गया पेश

SHIDDHANT
26 July 2026 12:09 AM IST
तेज प्रताप यादव को पटना जज कॉम्प्लेक्स में किया गया पेश
x
Bihar बिहार। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पुलिस हिरासत में लेने के बाद पटना के छज्जू बाग स्थित पटना जज कॉम्प्लेक्स में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। तेज प्रताप यादव को छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप यादव शनिवार को छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने गांधी मैदान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शनकारियों के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। प्रदर्शन के दौरान बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक मौजूद रहे।
पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें पटना जज कॉम्प्लेक्स लाया गया, जहां न्यायिक प्रक्रिया के तहत उनकी पेशी हुई। तेज प्रताप यादव ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए युवाओं और छात्रों के मुद्दों को उठाया था। उन्होंने कहा था कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए और उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
तेज प्रताप यादव की पेशी के दौरान उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समर्थकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और हिरासत की कार्रवाई का विरोध किया। गौरतलब है कि बिहार में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। विभिन्न दलों के नेता छात्र हितों को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। तेज प्रताप यादव भी लगातार युवाओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। अदालत में पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
Next Story