
x
छत्तीसगढ़
जनता से रिश्ता की खबर का बड़ा असर
जनता से रिश्ता की खबर पर लगी मुहर
जनता से रिश्ता का असर
जनता से रिश्ता की खबर ने जगाया प्रशासन
जनता से रिश्ता की लगातार खबरों का दिखा असर
जनता से रिश्ता देशभर में नकली पनीर और मिलावटी मिठाइयों के कारोबार के खिलाफ वर्षों से प्रमुखता से खबरें प्रकाशित करता आ रहा है। एनालॉग पनीर के काले कारोबार को उजागर करने में जनता से रिश्ता हमेशा अग्रणी रहा है। जनस्वास्थ्य की रक्षा और मिलावटखोरी के खिलाफ हमारी मुहिम निरंतर जारी रहेगी, जनता से रिश्ता लगातार नकली पनीर के कारोबार और मिलावटखोरी के खिलाफ प्रमुखता से खबरें प्रकाशित करता रहा है। जनस्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को हमने लगातार उठाया। अब हमारी मुहिम का बड़ा असर देखने को मिला है। खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने भोपाल से रायपुर लाए जा रहे 1500 किलो संदिग्ध पनीर को खैरागढ़ के पास जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में इसके एनालॉग पनीर होने की आशंका जताई गई है। नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जनता से रिश्ता जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता के साथ आगे भी उठाता रहेगा
Raipur रायपुर। मध्य प्रदेश के भोपाल से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लाए जा रहे 1500 किलो पनीर को खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खैरागढ़ के पास जब्त किया है। वाहन में 30 बॉक्स में पनीर भरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में इसके एनालॉग पनीर होने की आशंका जताई गई है। खाद्य विभाग ने पनीर के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक, खाद्य विभाग को भोपाल से बड़ी मात्रा में पनीर रायपुर लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस के सहयोग से संबंधित वाहन की तलाश शुरू की गई। संयुक्त टीम ने खैरागढ़ के पास वाहन को रोककर जांच की, जिसमें करीब डेढ़ टन पनीर बरामद हुआ।
पूछताछ में सामने आया कि पनीर की खेप रायपुर के भाठागांव स्थित वालफोर्ट सिटी में निशा जायसवाल के यहां पहुंचाई जानी थी। निशा जायसवाल पूर्व पनीर कारोबारी आशीष जायसवाल की पत्नी हैं। वाहन चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि पनीर की खेप शमशाद आलम की है। चालक के मुताबिक, वह पहले भी सौरभ शर्मा के ऑर्डर पर रायपुर के अलग-अलग कारोबारियों के यहां पनीर की आपूर्ति करता रहा है।
चालक के बयान में प्रकाश देवांगन, प्रकाश लखोटिया, आशीष जायसवाल, आशीष गुप्ता, गोपी चावला और दीवान यादव के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि, इन लोगों की भूमिका और पनीर की आपूर्ति से संबंधित दावों की जांच अभी जारी है। खाद्य विभाग अब पनीर तैयार किए जाने वाले स्थान और रायपुर में इसकी आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रहा है। खाद्य विभाग और पुलिस की इस तरह की यह पहली संयुक्त कार्रवाई बताई जा रही है।
अधिकारियों ने जब्त पनीर के नमूने प्रयोगशाला भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में एनालॉग पनीर होने की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी वास्तविक गुणवत्ता की पुष्टि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल खाद्य विभाग पनीर की खेप और उसकी आपूर्ति से संबंधित जानकारियां जुटा रहा है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Next Story





