छत्तीसगढ़

खमतराई में 2 मौतें, तालाब में डूबे 2 सगे भाई

Nilmani Pal
9 Oct 2024 3:44 PM IST
खमतराई में 2 मौतें, तालाब में डूबे 2 सगे भाई
x

रायपुर raipur news। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। chhattisgarh news

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। यहां गोंदवारा निवासी रचित दुबे 13 साल और हर्षित दुबे 11 साल शीतला तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूब गए। chhattisgarh

जिससे की उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक साथ दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story