छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 25 IAS अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर, दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक संभाल रहे जिम्मेदारी

Shantanu Roy
3 Oct 2026 12:16 AM IST
छत्तीसगढ़ के 25 IAS अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर, दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक संभाल रहे जिम्मेदारी
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारियों की केंद्रीय और अन्य प्रतिनियुक्तियों में संख्या समय के साथ बढ़ी है। एक दौर ऐसा भी था, जब छत्तीसगढ़ कैडर से गिने-चुने आईएएस अधिकारी ही सेंट्रल डेपुटेशन पर हुआ करते थे। अब यह संख्या बढ़कर 25 तक पहुंच गई है। इनमें 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अमित अग्रवाल भी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के शुरुआती दौर में सुनील कुमार और बीवीआर सुब्रमणियम जैसे वरिष्ठ अधिकारी सेंट्रल डेपुटेशन पर थे। हालांकि बीवीआर सुब्रमणियम राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ नहीं आए थे। इसके बाद जैसे-जैसे राज्य में आईएएस अधिकारियों की संख्या बढ़ती गई, उसी अनुपात में केंद्रीय और अन्य प्रतिनियुक्तियों पर जाने वाले अधिकारियों की संख्या में भी इजाफा हुआ।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ कैडर के 25 आईएएस अधिकारी अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनमें अमित अग्रवाल टेलीकम्यूनिकेशन में सचिव के पद पर हैं। निधि छिब्बर नीति आयोग में सीईओ हैं। डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी कृषि विभाग में अतिरिक्त सचिव और गौरव द्विवेदी प्रसार भारती के सीईओ के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
ऋतु सैन इन्वेस्टमेंट कमिश्नर के पद पर हैं, जबकि प्रसन्ना आर गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। संगीता पी यूआईडीएआई हैदराबाद में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, अंबलगन पी कृषि विभाग में संयुक्त सचिव और अलरमेल मंगई डी आयुष में संयुक्त सचिव के पद पर हैं। श्रुति सिंह रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में पदस्थ हैं।
अलेक्स पॉल मेनन एसईजेड चेन्नई में ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर हैं। देव सेनापति तमिलनाडु में पदस्थ हैं। नीरज बंसोड़ गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और तंबोली अय्याज फकीरभाई कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सौरभ कुमार वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं।
डॉ. प्रियंका शुक्ला मेरा युवा भारत की सीईओ हैं। कार्तिकेय गोयल निदेशक जनगणना, दीपक सोनी स्वास्थ्य मंत्रालय में एनएचएम के डायरेक्टर और डॉ. सर्वेश भूरे डायरेक्टर टेक्सटाइल्स के पद पर हैं। शिवशंकर तायल खुफिया विभाग में पदस्थ हैं।
इसी तरह नम्रता गांधी कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी, ऋचा प्रकाश चौधरी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी और हरीश एस कृषि विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी हैं। डॉ. रवि मित्तल प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि अभिषेक शर्मा जम्मू-कश्मीर में पदस्थ हैं।
Next Story