छत्तीसगढ़
तोते के पिंजरे में पहुंचा 5 फीट का कोबरा, फन फैलाकर बैठा देख परिवार के उड़े होश
jantaserishta.com
1 Oct 2026 11:15 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: मिशन रोड स्थित एक घर में पालतू तोतों के पिंजरे में करीब पांच फीट लंबा कोबरा पहुंच गया। परिवार के लोग जब पिंजरे के पास पहुंचे तो सांप फन फैलाए बैठा था। एक तोते की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा जान बचाने की कोशिश कर रहा था।
परिवार के मुताबिक दोनों तोतों को उन्होंने लंबे समय से पाला था और वे उनके लिए परिवार के सदस्यों की तरह थे। परिवार ने तुरंत नोवा नेचर फाउंडेशन की वन्यजीव रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। फाउंडेशन के प्रमुख जितेंद्र सारथी ने टीम सदस्य बॉबी श्रीवास को मौके पर भेजा। बॉबी ने पिंजरे से सांप को निकालने की कार्रवाई शुरू की। पिंजरा छोटा था और कोबरा फन फैलाए हुए था, इसलिए उसे सुरक्षित बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण रहा। टीम ने सावधानी से रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जितेंद्र सारथी ने कहा कि परिवार के लिए पालतू तोते को खोना दुखद है, लेकिन प्राकृतिक दृष्टि से यह खाद्य शृंखला का हिस्सा है। उनके अनुसार सांप भोजन की तलाश में पिंजरे तक पहुंचा था, इसलिए इसके लिए सांप को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





