छत्तीसगढ़

National Highway में 9 गायों की मौत, कुचलकर अज्ञात वाहन फरार

Nil dhankar
16 July 2024 4:51 PM IST
National Highway में 9 गायों की मौत, कुचलकर अज्ञात वाहन फरार
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। जिले में धूमा सिलपहरी नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 9 गायों की मौत 9 cows died हो गई। हादसा औद्योगिक परिक्षेत्र सिलपहरी धूमा बाई पास नेशनल हाईवे के पास हुआ। Sirgitti Police सिरगिट्‌टी पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

chhattisgarh news सिरगिट्‌टी थाना के टीआई विजय चौधरी ने बताया कि रात ढाई-तीन बजे के करीब अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से 9 मवेशियों की मौत घटना स्थल पर हो गई। उन्होंने बताया कि मृत मवेशियों के स्वामित्व के बारे में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। वाहन की टक्कर से मवेशियों की मौत होने पर मुआवजे का प्रावधान है, लेकिन अभी तक किसी ने इसका दावा नहीं किया है। chhattisgarh

टीआई का कहना है कि मवेशी मालिक यदि रिपोर्ट करता है, तो उसे साबित भी करना होगा और बताना होगा कि आखिर उसके मवेशी रोड पर कैसे आ गए, उसे संभालना भी मवेशी मालिक की जिम्मेदारी है। इस मामले में मवेशी मालिक की शिकायत पर अपराध भी कायम कर सकते हैं।

Next Story