छत्तीसगढ़

रायगढ़ में आज जलेगा 60 फीट का रावण, तैयारियां पूरी

Shantanu Roy
20 Oct 2026 3:21 PM IST
रायगढ़ में आज जलेगा 60 फीट का रावण, तैयारियां पूरी
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शहर में इस बार तीन प्रमुख स्थानों पर रावण के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। रामलीला मैदान, शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम और नटवर हाई स्कूल मैदान में दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। इन तीनों स्थानों पर रावण के पुतलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस बार नटवर स्कूल मैदान में 60 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, जबकि अन्य दो स्थानों पर 50-50 फीट ऊंचे पुतले तैयार किए गए हैं।

तीन प्रमुख स्थानों पर होगा रावण दहन
रायगढ़ शहर में हर साल विजयादशमी का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार भी दशहरा उत्सव को लेकर आयोजक समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के रामलीला मैदान, मिनी स्टेडियम और नटवर हाई स्कूल मैदान में विशाल रावण के पुतले तैयार किए गए हैं। रामलीला मैदान और मिनी स्टेडियम में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं नटवर हाई स्कूल मैदान में 60 फीट ऊंचा पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजकों के अनुसार, निर्धारित समय पर रावण दहन किया जाएगा।

रामलीला मैदान से निकलेगा भव्य विजय जुलूस
रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान विजय जुलूस भी निकाला जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपका पांडे ने बताया कि शाम को रामलीला मैदान से विजय जुलूस की शुरुआत होगी। यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा और वापस रामलीला मैदान पहुंचेगा। इसके बाद मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में रावण के विशाल पुतले का दहन किया जाएगा। विजय जुलूस और रावण दहन को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। दशहरा उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के शामिल होने की उम्मीद है।

मिनी स्टेडियम में रात 8 बजे होगा रावण दहन
शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में भी इस बार दशहरा उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन रात 8 बजे किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य पंकज कंकरवाल ने बताया कि हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां रावण दहन देखने पहुंचते हैं। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की जाती है। मिनी स्टेडियम में होने वाला रावण दहन शहर के प्रमुख दशहरा आयोजनों में शामिल है। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

नटवर स्कूल मैदान में 60 फीट का रावण
इस बार दशहरा उत्सव का सबसे ऊंचा रावण नटवर हाई स्कूल मैदान में तैयार किया गया है। यहां 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। पुतले को तैयार करने का काम लगभग पूरा हो चुका है और उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। विशाल आकार के कारण यह पुतला शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों से भी पहुंचेंगे हजारों लोग
रायगढ़ में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन देखने के लिए शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। दशहरा पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खास उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर के अलग-अलग गली-मोहल्लों में भी छोटे स्तर पर रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है। दशहरा पर्व के मद्देनजर बाजारों में छोटे-छोटे रावण के पुतलों की बिक्री भी हो रही है। अलग-अलग आकार के पुतले विभिन्न कीमतों पर उपलब्ध हैं। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार पुतले खरीद रहे हैं। विजयादशमी का पर्व भगवान श्रीराम की रावण पर विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार सत्य, धर्म और अच्छाई की जीत का संदेश देता है। रायगढ़ में तीन प्रमुख स्थानों पर होने वाले रावण दहन को लेकर उत्साह बना हुआ है।
Next Story