छत्तीसगढ़

कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल

Nil dhankar
18 July 2026 1:25 PM IST
कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल
x
छग

जशपुर। जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन पेड़ पर लगे तार के फंदे में फंस गया। भालू के फंसने की सूचना मिलते ही वन विभाग और जीएनडब्ल्यूएस (GNWS) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक भालू को बेहोश किया और पेड़ की टहनी से सुरक्षित नीचे उतारा। रेस्क्यू के बाद पशु चिकित्सकों की टीम ने भालू का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में भालू की स्थिति सामान्य पाए जाने पर उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखाई देने पर उनके पास न जाएं और तत्काल विभाग को सूचना दें। ताकि, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Next Story