छत्तीसगढ़
शून्य से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन के लिए जिले में चलेगा व्यापक सर्वे अभियान
Shantanu Roy
5 Jun 2026 9:16 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समग्र शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एवं सर्वेक्षण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने शून्य से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु जिले में व्यापक सर्वे अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस अभियान के लिए समाज कल्याण, जिला शिक्षा अधिकारी, एडीपीओ, डीएमसी, महिला एवं बाल विकास विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में समग्र शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह सर्वेक्षण दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 (त्च्ूक् ।बज 2016) में वर्णित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर से विकासखंड, संकुल एवं विद्यालय स्तर तक विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सर्वे के दौरान दृष्टिबाधित, कम दृष्टि, श्रवण बाधित, कुष्ठ रोग से मुक्त होने के बावजूद शारीरिक विकृति से प्रभावित, जीर्ण स्नायविक स्थिति सहित अन्य दिव्यांगताओं से प्रभावित बच्चों की पहचान की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, उनका नामांकन सुनिश्चित करना तथा आवश्यकता अनुसार शैक्षणिक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि यह सर्वे व्यापक स्तर पर संचालित किया जाए।
इसके तहत विकासखंड एवं क्लस्टर स्तर पर बीआरपी एवं स्पेशल एजुकेटर द्वारा सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन सहित जमीनी स्तर के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक को ‘इंक्लूसिव एजुकेशन एंबेसडर’ के रूप में चिन्हित कर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास या परिचय में कोई दिव्यांग बच्चा हो तो उसकी जानकारी, नाम एवं पता आई.के. रामटेके (मो. 9424108869) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर गीता साहू (मो. 6268091891) से संपर्क अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी साझा किया जा सकता है। सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर चिन्हित बच्चों को आवश्यक सुविधाओं, संसाधनों एवं योजनाओं से जोड़ते हुए समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में समग्र शिक्षा अधिकारी विनोद सिन्हा, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, एडीपीओ , डीएमसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





