छत्तीसगढ़

CG Crime: डॉगी नाम का बदमाश गिरफ्तार, गोली कांड का है आरोपी

Nil dhankar
4 July 2024 2:30 PM IST
CG Crime: डॉगी नाम का बदमाश गिरफ्तार, गोली कांड का है आरोपी
x
छग मामला

दुर्ग durg news। भिलाई के सेंटर एवेन्यू रोड में ग्लोब चौक के पास 25 जून को हुए गोली कांड के आरोपी अंकुश शर्मा और यशवंत नायडू के बाद फरार आरोपी सागर बाघ उर्फ डॉगी को भी दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Crime Branch Police Station क्राइम ब्रांच थाने के प्रभारी तपेश नेताम की टीम ने बुधवार रात उसे नागपुर से गिरफ्तार किया और भिलाई लेकर आई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Bhilai Nagar दरअसल भिलाई नगर में 25 जून को सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम से महज 50 मीटर की दूरी पर रात 1 से 2 बजे के बीच बाइक सवार तीन युवकों पर अमित जोश ने पिस्टल से फायर किया था। इसमें दो लोगों को पेट में गोली लगी थी। उनका रायपुर में इलाज चल रहा है। इसके बाद अमित जोश ने अपनी बहन के घर सेकटर 5 में भी हवाई फायर किया था। durg

घटना के बाद अमित जोश के घटना में मौजूद दो साथियों अंकुश शर्मा और यशवंत नायडू ने भिलाई नगर थाने जाकर पुलिस को बताया कि स्टैंलिन ग्रुप के लोगों ने गोली चलाई है। पुलिस को जब सच्चाई पता चली तो उन दोनों को उसी समय हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद उन लोगों ने बताया कि गोली चलाते समय अमित जोश, अंकुश शर्मा, यशवंत नायडू और सागर बाघ उर्फ डॉगी भी मौजूद थे।

Next Story