छत्तीसगढ़

अचेत पड़ा था युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, फिर...

jantaserishta.com
18 Sept 2026 11:29 AM IST
अचेत पड़ा था युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, फिर...
x
छत्तीसगढ़.
अंतागढ़: नगर के बड़े पुल के पास गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नदी के पानी में एक युवक काफी देर से अचेत अवस्था में पड़ा नजर आया। युवक की हालत देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसके डूबने की आशंका जताई और देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालने की तैयारी शुरू की।
पुलिसकर्मी युवक को नदी से बाहर निकालने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक उसके शरीर में हलचल दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला। जांच करने पर पता चला कि युवक की मौत नहीं हुई थी, बल्कि वह शराब के नशे में बेसुध पड़ा था।
युवक की पहचान करीब 27 वर्षीय रामसाय यादव, निवासी ग्राम सुरवाही के रूप में हुई है। वह अंतागढ़ में एक व्यापारी के यहां ट्रक चालक के तौर पर काम करता है। जानकारी के मुताबिक विश्वकर्मा जयंती के चलते ट्रक का काम बंद था। इसी दौरान रामसाय ने शराब का सेवन किया और नहाने के लिए नदी में चला गया। नशा ज्यादा होने के कारण वह नदी के अंदर ही बेसुध होकर सो गया।
जिस जगह वह पड़ा था, वहां पानी इतना था कि उसका चेहरा पानी से बाहर था, जबकि शरीर का अधिकांश हिस्सा पानी में डूबा हुआ था। करीब एक घंटे तक युवक इसी हालत में पड़ा रहा। दूर से देखने पर लोगों को लगा कि वह नदी में डूब चुका है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान युवक के जीवित होने का पता चलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस युवक को थाने लेकर गई, जहां समझाइश देने के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना के दौरान नदी किनारे काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। युवक के नशे में नदी के भीतर सो जाने की बात सामने आने के बाद यह मामला आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story