छत्तीसगढ़

खाद्य विभाग ने मारा था छापा, कस्टडी से लगभग 2400 किलो पनीर चोरी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
21 Jan 2025 8:43 PM IST
खाद्य विभाग ने मारा था छापा, कस्टडी से लगभग 2400 किलो पनीर चोरी, मचा हड़कंप
x
रायपुर से बड़ी खबर.
रायपुर: खाद्य विभाग की कस्टडी से लगभग 2400 किलो पनीर चोरी होने का मामला सामने आया है. इस मामले की शिकायत खाद्य विभाग ने कोतवाली थाने में की है. बता दें कि फूड अफसरों की टीम ने सोमवार को रायपुर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में छापा मारकर बड़ी मात्रा में पनीर पकड़कर खाद्य विभाग के कार्यालय में रखा था, जहां से आज 2400 किलो पनीर चोरी हो गई.
फूड सेफ्टी अधिकारी एहसान तिग्गा ने बताया, सोमवार को रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई कर 39 बोरी पनीर कार्यालय लाया गया था. फिर भाठागांव दूसरी कार्रवाई में चले गए थे. इस बीच खाद्य विभाग के कार्यालय से सौरव शर्मा ने पनीर चोरी कर ली. बता दें कि सौरभ से ही खाद्य विभाग की टीम ने पनीर जब्त किया था. फूड सेफ्टी अधिकारी ने बताया, सौरभ को कई बार फोन लगाया लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया. ऐसी स्थिति में तत्काल थाना कोतवाली में एफआईआर करने के लिए शिकायत की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story