छत्तीसगढ़
फरार हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
Shantanu Roy
30 Jun 2026 12:36 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी के खिलाफ अब आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना डी.डी. नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 409/2025 के तहत गौरव हेपट घटना के बाद से लगातार फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। लंबित गंभीर मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। टीम ने कई स्थानों पर लगातार दबिश दी और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गौरव हेपट एक स्थान पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि फरारी के दौरान वह दमन-दीव, बिलासपुर और धमतरी सहित विभिन्न स्थानों पर रहकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करता रहा। पुलिस अब उन लोगों और स्थानों की भी जांच कर रही है, जहां आरोपी ने फरारी के दौरान शरण ली थी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही अवैध हथियार बरामद होने पर उसके खिलाफ डी.डी. नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से अपराध दर्ज किया है। बरामद पिस्टल और कारतूस को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गौरव हेपट थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स तथा अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और संगठित अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार विशेष कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायपुर पुलिसगौरव हेपट गिरफ्तारहिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारअवैध पिस्टल बरामदडीडी नगर थानाएंटी क्राइम एंड साइबर यूनिटआर्म्स एक्टहत्या के प्रयास का आरोपीरायपुर क्राइमछत्तीसगढ़ पुलिसRaipur PoliceGaurav Hepat arrestedhistory-sheeter arrestedillegal pistol recoveredDD Nagar police stationAnti-Crime and Cyber UnitArms Actaccused of attempt to murderRaipur CrimeChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





