छत्तीसगढ़

खाद और कृषि दवाई सप्लाई के नाम पर 5.40 लाख की ठगी, यूपी का आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 July 2026 12:02 AM IST
खाद और कृषि दवाई सप्लाई के नाम पर 5.40 लाख की ठगी, यूपी का आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना खैरागढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन खाद एवं कृषि दवाई सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किसान से कृषि सामग्री उपलब्ध कराने का झांसा देकर 5 लाख 40 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक और घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलदाह निवासी ऋषभ सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कृषि कार्य के लिए खाद और कृषि दवाई खरीदने के लिए उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से कुछ मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को खाद एवं कृषि दवाई सप्लायर बताते हुए व्हाट्सएप और मोबाइल कॉल के जरिए उनसे संपर्क किया और कृषि सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में उनसे कुल 5 लाख 40 हजार रुपये ऑनलाइन अपने बैंक खातों में जमा करा लिए। पैसे प्राप्त होने के बाद आरोपियों ने न तो खाद और कृषि दवाई की सप्लाई की और न ही रकम वापस की। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल नंबर बंद कर दिए और पीड़ित से संपर्क खत्म कर दिया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को प्रथम दृष्टया साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया। इसके बाद थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 151/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 66D के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खैरागढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल नंबरों की जांच और बैंक खातों के लेनदेन का विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मिली।
इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से ग्राम नगला लछी, थाना किसनी, पोस्ट शमशेरगंज, जिला मैनपुरी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी अनुरुद्ध कुमार पिता दयाराम कश्यप, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक और साइबर ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी से ठगी के नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और साइबर फ्रॉड नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। वहीं जिले में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के तहत थाना गंडई पुलिस ने भी सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंडई के सब्जी मार्केट क्षेत्र में एक युवक रुपये-पैसे का दांव लगवाकर अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी रेखचंद पटेल पिता रामअवतार पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, पटेल पारा गंडई को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तीन नग सट्टा पट्टी, एक नीला डॉट पेन और 755 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने जब्त सामग्री को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना गंडई में अपराध क्रमांक 234/2026 दर्ज किया है।
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय किसी भी अनजान व्यक्ति या मोबाइल नंबर पर भरोसा कर अग्रिम भुगतान न करें। खाद, बीज, कृषि दवाई या अन्य सामान खरीदने से पहले विक्रेता की प्रमाणिकता जरूर जांच लें। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी गई राशि को सुरक्षित करने और आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलती है।
Tagsखैरागढ़खैरागढ़ छुईखदान गंडई पुलिससाइबर ठगीऑनलाइन फ्रॉडखाद सप्लाई ठगीकृषि दवाई ठगीकिसान से 5.40 लाख की ठगीयूपी आरोपी गिरफ्तारअनुरुद्ध कुमार गिरफ्तारमैनपुरी पुलिस कार्रवाईसाइबर सेलथाना खैरागढ़BNS धारा 318(4)आईटी एक्ट 66Dबैंक खाते जांचएटीएम कार्ड जब्तमोबाइल फोन जब्तसाइबर अपराधऑनलाइन धोखाधड़ीकिसान सुरक्षासाइबर हेल्पलाइन 1930गंडई पुलिससट्टा आरोपी गिरफ्ताररेखचंद पटेलसट्टा पट्टी जब्तछत्तीसगढ़ जुआ अधिनियमअवैध सट्टापुलिस कार्रवाईअपराध नियंत्रणखैरागढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजसाइबर नेटवर्क जांचन्यायिक रिमांडपुलिस अभियानअवैध गतिविधियों पर शिकंजाअवैध गतिविधियोंKhairagarhKhairagarh-Chhuikhadan-Gandai Policecyber fraudonline scamfertilizer supply fraudagricultural pesticide fraudfarmer defrauded of ₹5.40 lakhaccused from UP arrestedAniruddh Kumar arrestedMainpuri Police actionCyber ​​CellKhairagarh Police StationBNS Section 318(4)IT Act Section 66Dbank account investigationATM card seizedmobile phone seizedcyber crimeonline fraudfarmer safetycyber helpline 1930Gandai Policebetting accused arrestedRekhchand Patelbetting slips seizedChhattisgarh Gambling Actillegal bettingpolice actioncrime controlKhairagarh newsChhattisgarh crime newscyber network investigationjudicial remandpolice operationcrackdown on illegal activitiesillegal activities.
Next Story