छत्तीसगढ़
नशे में वाहन चलाने पर कार्रवाई, कार व ट्रैक्टर चालक पर 10-10 हजार जुर्माना
Shantanu Roy
17 Jun 2026 12:35 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। जिला रायपुर के थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान एक कार चालक और एक ट्रैक्टर चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 16 जून 2026 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की, जिसमें कार क्रमांक CG 07 BQ 9988 और ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 PM 4238 के चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए।
पुलिस ने तत्काल दोनों वाहनों को जप्त कर लिया और दोनों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां प्रत्येक चालक को 10,000 रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है, इसलिए इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराब या किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Tagsतिल्दा नेवरासड़क सुरक्षा अभियाननशे में वाहन चलानामोटर व्हीकल एक्ट 185रायपुर पुलिसट्रैक्टर चालक जुर्मानाकार चालक कार्रवाईकार चालकTilda NevraRoad Safety CampaignDrunk DrivingMotor Vehicle Act 185Raipur PoliceTractor Driver FineCar Driver ActionCar Driverछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





