छत्तीसगढ़
सांप के काटने पर गले में लपेटकर कई KM बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम
jantaserishta.com
8 Aug 2026 10:43 AM IST

x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
कांकेर: जिले के पखांजूर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक गले में सांप डालकर बाइक चलाते हुए नजर आया। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान सांप ने युवक को काट लिया था। इसके बाद युवक ने सांप को गले में ही डाल लिया और करीब 14 किलोमीटर तक खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा।
जानकारी के मुताबिक, युवक को सांप ने काट लिया था। इसके बाद उसने सांप को अपने गले में डाल लिया, ताकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर सांप की पहचान कर सकें और उसी के अनुसार उपचार किया जा सके। हालांकि, गले में जिंदा सांप डालकर बाइक चलाने का यह तरीका बेहद खतरनाक था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बाइक चलाता दिखाई दे रहा है और उसके गले में सांप लिपटा हुआ है। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए। घटना पखांजूर क्षेत्र की बताई जा रही है।
सांप के काटने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। सांप की पहचान होने से इलाज में मदद मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक सांप के काटने की स्थिति में उसे पकड़कर या शरीर के पास रखकर अस्पताल ले जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।
Tagsयुवक के गले में सांपसांपकांकेरकांकेर वायरल वीडियोSnake around the neck of a young mansnakeKankerKanker viral video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





