छत्तीसगढ़

पीएम किसान सम्मान निधि से खेती को मिल रही मजबूती

Nilmani Pal
27 Jun 2026 6:00 PM IST
पीएम किसान सम्मान निधि से खेती को मिल रही मजबूती
x

बलौदाबाजार। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बनकर खेती-किसानी को नई मजबूती प्रदान कर रही है। जिले के ग्राम टोनाटार निवासी किसान राजेश कुमार घृतलहरे, जो लगभग दो एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, इस योजना का नियमित लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत उन्हें प्रत्येक चार माह में 2 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त होती है, जिससे वर्षभर में कुल 6 हजार रुपये सम्मान निधि के रूप में मिलते हैं। इस राशि का उपयोग वे खेती से जुड़े आवश्यक कार्यों, बीज, खाद एवं अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में करते हैं, जिससे आर्थिक बोझ कम होता है और समय पर खेती की तैयारी करने में सुविधा मिलती है।

राजेश कुमार घृतलहरे ने बताया कि खरीफ सीजन शुरू होने से पहले सम्मान निधि की राशि मिल जाने से खेती की तैयारियां आसान हो जाती हैं और आवश्यक कृषि सामग्री समय पर उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह योजना छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो रही है। योजना से मिल रही इस आर्थिक सहायता के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे खेती को नई मजबूती मिल रही है।

Next Story