छत्तीसगढ़
सभी अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें: मंत्री टंकराम वर्मा
Shantanu Roy
20 Jun 2026 11:40 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में जिले के सभी विकास कार्यों का समीक्षा किया। इस बैठक में सुशासन तिहार और सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति और विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा किया गया। बैठक में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, प्रभारी पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों से तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरण सीमांकन, खाता विभाजन, फौती नामांतरण आदि की स्थिति का तुलनात्मक प्रगति पर चर्चा किया और राजस्व कार्यों क़ो प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में पुनर्वास मंत्री ने पूछा कि विगत वर्षो के स्वीकृत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, अपूर्ण और अप्रारंभ क्यों है ? जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने जवाब में कहा कि कई हितग्राही की मृत्यु हो गई हैं, उनके नॉमिनी नहीं होने के कारण अपूर्ण और अप्रारम्भ है।
वहीं पीएम ग्राम सड़क और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी क़ो जिले के नये स्वीकृत और वर्तमान सड़कों के निर्माण और मरम्मत की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरकार के सभी योजनाओं के क्रियान्वयन क़ो पूर्ण करने में सभी अधिकारियों कर्मचारियों का सामूहिक योगदान होता है। उनकी जिम्मेदारी का अच्छे कर्तव्य निर्वहन, सेवा से सभी जरूरतमंद हितग्राहियों क़ो योजनाओं का लाभ मिलता है। सभी अपने जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें। प्रभारी मंत्री द्वारा आयुष्मान कार्ड, जिले के हॉस्पिटल, स्वास्थ्य, जीवनदीप समिति, जिले में पेट्रोल डीजल, रसोई गैस, किसानों के लिए खाद बीज भंडारण, सहकारी समितियों में मांग और पूर्ति, पेंशन, छात्रावास, अनुकंपा नियुक्ति, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, डीएमएफ, ई ऑफिस, सेवा सेतु से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, भारतीय न्याय संहिता के तीन नए कानून, जल जीवन मिशन, खनिज, रोड सेफ्टी, महतारी वंदना आदि के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





