छत्तीसगढ़

Ambikpur: गिरफ़्तारी वारंट की तामिली के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

Harrison
14 July 2024 12:26 AM IST
Ambikpur: गिरफ़्तारी वारंट की तामिली के लिए पुलिस ने चलाया अभियान
x
Ambikapur अम्बिकापुर। कल संयुक्त रूप से समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर अधिक से अधिक समंस, जमानतीय वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंटों की तामिली करने अभियान चलाया गया। एक दिन के अंदर कुल 53 समंस, 22 जमानती वारंट, 24 गिरफ़्तारी वारंट तामिल किया गया।अभियान के तहत थाना कोतवाली द्वारा 5 गिरफ़्तारी वारंट arrest warrants तामिल किया गया। थाना गांधीनगर द्वारा 7 गिरफ़्तारी वारंट तामिल किया गया। थाना मणीपुर द्वारा 2 गिरफ़्तारी वारंट एवं थाना लखनपुर द्वारा 3 गिरफ़्तारी वारंट तामिल किया गया। थाना उदयपुर द्वारा 2 गिरफ़्तारी वारंट एवं थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 3 गिरफ़्तारी वारंट तामिल किया गया। थाना धौरपुर द्वारा 2 गिरफ़्तारी वारंट एवं थाना सीतापुर द्वारा 1 गिरफ़्तारी वारंट कुल 25 गिरफ़्तारी वारंट सहित कुल 22 जमानतीय वारंट एवं 53 समंस की तामिली की गई है। सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Next Story