छत्तीसगढ़

घर में अकेली रह रही महिला का गला रेतकर हत्या का प्रयास, हालत गंभीर

Shantanu Roy
20 Jun 2026 11:31 PM IST
घर में अकेली रह रही महिला का गला रेतकर हत्या का प्रयास, हालत गंभीर
x
छग
Raipur. रायपुर। धरसीवां थाना क्षेत्र के मौहागांव में शुक्रवार देर रात एक महिला पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घर में अकेली रह रही महिला पर अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मौहागांव निवासी भागबती मन्नाडे अकेले रहती हैं और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती हैं। शुक्रवार रात उनके रिश्तेदार चंद कुमार गिलहरे उन्हें खाना देने घर पहुंचे थे।

खाना देने के बाद वे वापस लौट गए। कुछ देर बाद जब चंद कुमार तालाब की ओर से वापस लौटे और फिर से घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जिससे उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद वे घर के अंदर गए तो देखा कि भागबती खाट पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। उनके गले पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान थे। यह देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धरसीवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल आंबेडकर अस्पताल रायपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि रात करीब 8:30 बजे से 11:50 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और हत्या की नीयत से महिला पर हमला कर फरार हो गया। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। धरसीवां थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (एटेम्प्ट टू मर्डर) का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
Tagsरायपुरधरसीवां थानामौहागांवमहिला पर हमलागला रेतने की कोशिशहत्या का प्रयासभागबती मन्नाडेचंद कुमार गिलहरेआंबेडकर अस्पतालअज्ञात आरोपीछत्तीसगढ़ क्राइमजानलेवा हमलापुलिस जांचधारदार हथियारग्रामीण घटनाRaipurDharsiwan police stationMauhagaonattack on womanattempt to slit throatattempt to murderBhagwati MannadeChand Kumar GilhareAmbedkar Hospitalunknown accusedChhattisgarh crimemurderous attackpolice investigationsharp weaponrural incidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story