छत्तीसगढ़
पति के साथ कार में जा रही युवती पर अशोभनीय टिप्पणी, ऑटो चालक गिरफ्तार
jantaserishta.com
1 Nov 2026 5:07 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा के प्रति रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सार्वजनिक स्थान पर युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले ऑटो चालक को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।
जानकारी अनुसार दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को 22 वर्षीय युवती पूंजीपथरा से अपने पति के साथ कार में परीक्षा दिलाने रायगढ़ आई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम करीब 4:50 बजे दोनों अपनी कार से वापस घर जा रहे थे। होटल ट्रिनिटी के पास मुख्य मार्ग पर जाम होने के कारण उन्होंने अपनी कार रोकी और शीशा नीचे किया। इसी दौरान ऑटो क्रमांक CG 13 BC 8268 का चालक उनके वाहन के पास पहुंचा और युवती की ओर इशारा करते हुए अशोभनीय टिप्पणी करने लगा। आरोपी के इस कृत्य से युवती के सम्मान को ठेस पहुंची।
युवती ने लिखित आवेदन देकर थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 79 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान ऑटो के पंजीयन नंबर के आधार पर चालक की पहचान उमाशंकर साहू पिता टीकम साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी राजीव नगर कोतरारोड, रायगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।
महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी, अशोभनीय व्यवहार एवं छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





