छत्तीसगढ़
डॉ. रमन सिंह से मिले अवि मानिकपुरी, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
Shantanu Roy
14 Jun 2026 6:28 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर स्थित अपने निवास पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी से मुलाकात की। अवि मानिकपुरी ने हाल ही में U-18 एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने खिलाड़ी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी खेल में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुलाकात के दौरान अवि मानिकपुरी ने अपने खेल अनुभव साझा किए और प्रतियोगिता में मिले अनुभवों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका मिला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और लगातार अभ्यास को दिया। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेलों में बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिलने से युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और वे बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं। उन्होंने अवि मानिकपुरी को आगे भी इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। इस मौके पर खेल से जुड़े स्थानीय लोग और परिजन भी मौजूद रहे। सभी ने अवि मानिकपुरी की उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें आगे के टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं दीं। अवि की इस उपलब्धि से राजनांदगांव क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और युवा खिलाड़ियों में भी प्रेरणा का संचार हुआ है।
Next Story





