छत्तीसगढ़

रायपुर में बादशाह गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

jantaserishta.com
1 Sept 2026 11:25 AM IST
रायपुर में बादशाह गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
x
छत्तीसगढ़.

रायपुर: थाना विधानसभा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना विधानसभा पुलिस ने विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 02 आरोपितों एवं 01 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रकरणों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ मुखबिरों से लगातार संपर्क एवं सूचना संकलन किया गया। प्राप्त सूचनाओं एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपितों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, छीलटई एवं चाकूबाजी जैसी असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 05 व्यक्तियों के विरूद्ध भी तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
लंबे समय से फरार आरोपित करण नायक गिरफ्तार
थाना विधानसभा के अपराध क्रमांक 400/2026, धारा 109, 3(5) बीएनएस के प्रकरण में धारा 173(8) के तहत लंबित विवेचना के दौरान आरोपित करण नायक लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिरों से संपर्क कर लगातार सूचना संकलित की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपित की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
फरार आरोपित अमर नायक गिरफ्तार
अपराध क्रमांक 278/2026, धारा 296, 115, 351, 117(2), 109(1) बीएनएस के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित अमर नायक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
प्रकरण में तकनीकी माध्यमों से जानकारी का विश्लेषण करने एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपित की पतासाजी की गई तथा उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी बादशाह अली गिरफ्तार
थाना विधानसभा पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी बादशाह अली, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, दलदल सिवनी की भी लगातार पतासाजी की जा रही थी।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी जानकारी एवं मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
शराबखोरी, छीलटई एवं चाकूबाजी करने वाले 05 व्यक्तियों पर कार्रवाई
थाना विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, छीलटई एवं चाकूबाजी कर आमजन के बीच अशांति एवं भय का वातावरण निर्मित करने वाले 05 व्यक्तियों के विरूद्ध तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा आरोपितों के विरूद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट एवं धारा 170/126, 135 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार रहेगी पुलिस की नजर
थाना विधानसभा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, फरार आरोपितों एवं वारंटियों की धरपकड़ करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, छीलटई, चाकूबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
फरार आरोपितों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी विश्लेषण, सूचना संकलन एवं मुखबिर तंत्र को और अधिक सक्रिय किया जा रहा है। साथ ही असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना विधानसभा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story