
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग-भिलाई: भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में कथित मास्टरमाइंड संजय सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए संजय सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। पुलिस ने संजय पर फ्लू डस्ट के परिवहन की आड़ में BSP का लोहा बाहर निकालने वाले कथित नेटवर्क का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया था।
संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद इस मामले में आरोपियों को अदालत से राहत मिलने का सिलसिला आगे बढ़ गया है। इससे पहले संजय के बेटे अभय सिंह, व्यवसायी हिमांशु खंडेलवाल और BSP के पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। पुलिस की जांच में सामने आए आरोप, जब्त किए गए स्क्रैप और कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका अब ट्रायल के दौरान जांची जाएगी।
संजय सिंह के बेटे अभय सिंह का नाम जांच आगे बढ़ने के बाद सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज होने के बाद वह फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था। बाद में हाईकोर्ट ने अभय सिंह को जमानत दे दी। कोर्ट ने उसे जांच और ट्रायल में सहयोग करने, किसी गवाह को प्रभावित नहीं करने और सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहने जैसी शर्तों के साथ राहत दी थी।
इस मामले में व्यवसायी हिमांशु खंडेलवाल को भी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। पुलिस ने उन पर कथित तौर पर स्क्रैप चोरी की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था। जांच के दौरान स्क्रैप की सप्लाई और उसे बाहर खपाने से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल में उनका नाम सामने आया था।
पूरे मामले की शुरुआत 26 मई 2026 को हुई थी। पुलिस के मुताबिक, BSP के ब्लास्ट फर्नेस से निकलने वाली फ्लू डस्ट को बाहर ले जाने वाले दो वाहनों की जांच की गई थी। इन वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ आयरन स्क्रैप भी मिला था। इसके बाद प्लांट प्रबंधन की शिकायत पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने आरोप लगाया कि फ्लू डस्ट के परिवहन की आड़ में BSP का लौह स्क्रैप बाहर निकालकर खपाया जा रहा था। इसी जांच में कई लोगों की भूमिका सामने आई और मामले का दायरा लगातार बढ़ता गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





