
x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: शहर के रिहायशी इलाके गोविंदपुर में भालुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अंधेरा होते ही इलाके में भालुओं की सक्रियता नजर आ रही है। भोजन की तलाश में भालू कई घरों के दरवाजे तक तोड़ चुका है, लेकिन अब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
बिती रात गोविंदपुर के एक घर में अचानक भालू घुस आया। घर में भोजन तलाशने के बाद भालू कुछ देर वहीं आराम फरमाता हुआ नजर आया। इस दौरान घर के सदस्य दहशत के चलते अंदर ही दुबके रहे। परिवार के सदस्यों ने भालू का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भालू के घर के अंदर मौजूद रहने तक परिवार में दहशत का माहौल बना रहा। लगातार हो रही घटनाओं से गोविंदपुर के रहवासी परेशान और भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालुओं को रिहायशी इलाके से दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





