ब्रेकिंग! छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की बड़ी दबिश, रायपुर, भिलाई और धमतरी में एक साथ छापेमारी; कार्रवाई को लेकर बढ़ी हलचल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़े स्तर पर दबिश दी है। शुक्रवार, 27 नवंबर की सुबह राजधानी रायपुर सहित भिलाई और धमतरी में ईडी की अलग-अलग टीमों के पहुंचने की खबर से कारोबारी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे से जांच अधिकारियों ने विभिन्न ठिकानों पर दस्तावेजों और आवश्यक रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में चल रही इस कार्रवाई को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, जांच एजेंसी ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि मौजूदा छापेमारी किस प्रकरण से जुड़ी है और किन लोगों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जांच के दायरे में लिया गया है। ऐसे में प्रदेश की निगाहें अब ईडी के आधिकारिक खुलासे पर टिकी हैं।





