छत्तीसगढ़

कैमरे का तार काटा, एंगल घुमाया...फिर भी CCTV में कैद हुई नकाबपोशों की चोरी

jantaserishta.com
11 Aug 2026 1:12 PM IST
कैमरे का तार काटा, एंगल घुमाया...फिर भी CCTV में कैद हुई नकाबपोशों की चोरी
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: शहर के दशहरा मैदान में रोड स्थित एवन डेली निड्स में सोमवार रात दो अज्ञात नकाबपोशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. शटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे पैसे लेकर चोर फरार हो गए हैं. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
वारदात से पहले चोरों ने दुकान के आसपास मुआयना किया फिर अंधेरे का फायदा उठाकर धावा बोला. इस दौरान एक आरोपी बाहर नजर बनाए हुए था, वहीं दूसरा अंदर घुस गया. उसने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का तार काटा और दूसरे कैमरे को घुमाकर दूसरी तरफ कर दिया. हालांकि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई.
घटना की जानकारी दुकानदार अभिषेक केसरवानी जब आज सुबह दुकान खोलने आया तो शटर खुला हुआ मिला, उसे चोरी का शक हुआ. दुकानदार ने कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी. पुलिस टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच में शुरू की. फिलहाल दुकान के गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपए चोरी की बात कही जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
बता दें कि इसके पहले भी जिला मुख्यालय में चोरी और उठाई गिरी की घटनाएं हुई हैं. इन प्रकरणों के आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं इससे पुलिस की रात गश्त में भी सवालिया निशान उठ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story