छत्तीसगढ़
ओडिशा से MP तक गांजा सप्लाई का खुलासा, बस से धमतरी पुलिस ने पकड़े 2 तस्कर
jantaserishta.com
16 Sept 2026 12:47 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: जिले में मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना बोराई पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में की गई। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15.09.2026 को थाना प्रभारी बोराई और थाना बोराई स्टाफ द्वारा बैरियर नाका बोराई के पास संदिग्ध वाहनों और यात्रियों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान उड़ीसा से धमतरी की ओर आ रही यात्री बस क्रमांक CG 04 EA 2476 को रोककर जांच की गई।
जांच के दौरान बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
निखिल वर्मा, उम्र 26 वर्ष, पिता राजेश वर्मा, निवासी सतवास, थाना सतवास, जिला देवास (म.प्र.)
मोहित गोदरा, उम्र 28 वर्ष, पिता प्रेमनारायण, निवासी गोलागुठान, थाना सतवास, जिला देवास (म.प्र.)
पुलिस ने जब्त की सामग्री
11.33 किलोग्राम गांजा — अनुमानित कीमत 2,20,000 रुपये
02 मोबाइल फोन — अनुमानित कीमत 10,000 रुपये
नगदी रकम 2,350 रुपये
कुल जुमला जब्ती — 2,32,350 रुपये
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में अपराध क्रमांक 16/26, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। धमतरी पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों और अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





