छत्तीसगढ़
CG: यातायात नियमों का उल्लंघन, 153 लोगों पर जुर्माना
jantaserishta.com
21 July 2024 11:18 PM IST

x
सीजी न्यूज़
अम्बिकापुर: यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों सहित असंवैधानिक पार्किंग के मामलों में 153 प्रकरण दर्ज कर 120150/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है।
कार्रवाई के दौरान मौक़े पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले 32 वाहन चालकों से 9600/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने के मामलो में 14 प्रकरण दर्ज कर 4200/-रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
दोपहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने करने के मामले मे 6 प्रकरण दर्ज कर 3000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। असंवैधानिक पार्किंग के मामलों में 5 वाहन चालकों से 1500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना पाये जाने पर 3 वाहन चालकों से 1500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही अन्य यातयात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से 10 प्रकरण दर्ज कर 10400/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
Tagsअम्बिकापुरअम्बिकापुर न्यूज़सीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ समाचारयातायात के नियमों की अवहेलनायातायात नियमAmbikapurAmbikapur NewsCG NewsChhattisgarh NewsViolation of traffic rulesTraffic rules
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





