छत्तीसगढ़

CG: 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत 5 जुआ अड्डों पर रेड में 18 जुआरी गिरफ्तार

Shantanu Roy
5 Nov 2026 4:47 PM IST
CG: ऑपरेशन अंकुश के तहत 5 जुआ अड्डों पर रेड में 18 जुआरी गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ जिले में जुआ और सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में कोतवाली, जूटमिल और पुसौर थाना पुलिस ने 4 नवंबर 2026 को पांच अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ रेड कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने ताश की गड्डियों के साथ कुल 18 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 38,450 रुपये की नकदी जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: पंचधारी डेम के पास 4 गिरफ्तार
डीएसपी श्री अजय नागवंशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को पंचधारी डेम स्थित मंदिर के पास जुआ खेले जाने की सटीक सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर रेड मारी और 'काट पत्ती' नामक जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में दीपंकर मित्रा उर्फ शुभम (32 वर्ष), सुभाष चन्द्र व्यापारी उर्फ आकाश (28 वर्ष), विक्की मंडल (40 वर्ष) और भास्कर दास (48 वर्ष) (सभी निवासी रायगढ़) शामिल हैं। इनके पास से 23,200 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप चंद्र बेहरा और नरोत्तम यादव शामिल रहे।
जूटमिल पुलिस की कार्रवाई: दो ठिकानों पर दबिश, 7 जुआरी धरे गए
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की कयाघाट बजरंगबली मंदिर के पास: स्ट्रीट लाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे विजय दास महंत (38 वर्ष), अक्षय भारद्वाज (30 वर्ष) और जावेद अली (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इनसे 1,980 रुपये नकद जब्त हुए।
बांझीनपाली मनकेशरी मंदिर के पास: जुआ खेलते पाए गए संजय कुमार पाण्डेय (40 वर्ष), उमेश आदित्य (30 वर्ष), कमलेश उर्फ भुरी यादव (23 वर्ष) और एतवारी आदित्य (60 वर्ष) को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 920 रुपये नकद बरामद किए गए। दोनों स्थानों पर पुलिस को आता देख कुछ अन्य जुआरी अंधेरे का
फायदा उठाकर
भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।
पुसौर पुलिस की कार्रवाई: बाघाडोला और जकेला में 7 आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुसौर पुलिस टीम ने दो ग्रामीण क्षेत्रों में रेड कार्रवाई की:
ग्राम बाघाडोला: पंचायत भवन के सामने बिजली की रोशनी में जुआ खेल रहे डिग्रीलाल चौहान (54 वर्ष), जपेश्वर चौहान (32 वर्ष) और गोपाल चौहान (34 वर्ष) को पकड़ा गया। फड़ से 2,150 रुपये नकद, ताश की गड्डी और प्लास्टिक बोरी जब्त की गई।
ग्राम जकेला खार: यहां जुआ खेल रहे जगदीश साव (29 वर्ष), विद्याधर साव (48 वर्ष), सुशील प्रधान (48 वर्ष) और नंद कुमार साव (31 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 10,200 रुपये नकद, ताश की गड्डी और बोरी बरामद की गई। इन कार्रवाइयों में उप निरीक्षक कुंदन गौर, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक दिलीप सिदार, अनूप साव, महेश चौहान, मन्नु लाल और ठंडाराम गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है। ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story