छत्तीसगढ़

CG BREAKING: 3 कांग्रेसी पार्षद BJP में हुए शामिल

Shantanu Roy
18 Sept 2024 10:49 PM IST
CG BREAKING: 3 कांग्रेसी पार्षद BJP में हुए शामिल
x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद आज नगर पालिका चुनाव हो रहा है। इस दौरान खैरागढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिये चुनाव दिलचस्प हो गया। खैरागढ़ में 10 भाजपा और 10 कांग्रेस पार्षद थे, जिसमें 3 पार्षद सुबह ही भाजपा में शामिल हो गये। नगर पालिका में मतदान के दौरान भाजपा के गिरजा चंद्राकर के पक्ष में भाजपा के 13 पार्षद होने के बावजूद 14 मत मिले। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के 7 पार्षद होने के बावजूद सुमन पटेल को 6 मत मिले। चुनाव के दौरान कांग्रेसियों के बीच जमकर आक्रोश दिखाई दिया। भाजपा में शामिल होने वाले तीनों पार्षदों पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे शैलेंद्र वर्मा, सुमित टांडिया और दिलीप राजपूत के फोटो लेकर कालिख पोत जूतों से पीटते नारेबाजी किया। दूसरी ओर भाजपाइयो ने जीत का जश्न मनाते रहे।
Next Story