छत्तीसगढ़

CG BREAKING: दो बाइकों में भिड़ंत, तीन की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
7 July 2024 9:10 PM IST
CG BREAKING: दो बाइकों में भिड़ंत, तीन की दर्दनाक मौत
x
छग
Bhanupratapur. भानुप्रतापुर। भानुप्रतापुर में दो बाईक के आपस में टकराने तीन लोगों की मौत हो गई है। जिले के ताडोकी इलाके में बाईक टकराने की यह घटना हुई है। इस घटना में पांच युवक घायल हुए थे, जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन यहां तीन युवकों ने दम तोड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ के ताडोकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोन्दानार गांव के पास दो बाइक में आपस में टक्कर हुई थी। जिससे 5 युवक घायल हो गए थे, घायलों को अंतागढ़ में ईलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उसमें बड़ी अपडेट सामने आई है घायलों में तीन युवक की मौत हो गई। वहीं 2 युवक का इलाज जारी है। इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर है।
Next Story