छत्तीसगढ़

CG BREAKING: गांजा तस्कर हथकड़ी तोड़कर हुआ फरार

Shantanu Roy
27 Sept 2024 12:02 AM IST
CG BREAKING: गांजा तस्कर हथकड़ी तोड़कर हुआ फरार
x
छग
Bastar. बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में केशकाल पुलिस की गिरफ्त से एक गांजा तस्करी का आरोपी फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि के पुलिस 2 आरोपियों को जगदलपुर जेल लेकर आ रही थी, जिन्हें यात्री बस के माध्यम से लाया जा रहा था। जगदलपुर के आमागुड़ा के पास जब बस रुकी तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। बस्तर ASP महेश्वर नाग ने इसकी पुष्टि की है। केशकाल पुलिस ने गुरुवार को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी मामले में
ओडिशा
के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जगदलपुर जेल ले जाया जा रहा था। फरार आरोपी सूरज भतरा (28) कोरापुट जिले ओडिशा का रहने वाला है। आरोपियों ने वाहन के ट्राली के नीचे चेसिस में विशेष चैंबर बनाकर गांजा छुपाया था। पुलिस ने 36.240 किलोग्राम गांजा और वाहन जब्त किया था, जिसकी कीमत 8 लाख रुपए बताई जा रही है।
Next Story