छत्तीसगढ़

CG BREAKING: ग्रामीण की हत्या करने वाला नक्सली गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 July 2024 12:01 AM IST
CG BREAKING: ग्रामीण की हत्या करने वाला नक्सली गिरफ्तार
x
छग
Bijapur. बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने मुखबीर के शक में ग्रामीण की हत्या करने वाले जनताना सरकार सदस्य को गिरफ्तार किया हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त नक्सली पर दस हजार रुपये का ईनाम उद्धोषित है। पुलिस के मुताबिक कुटरू थाना की टीम ने तेलीपेंटा से रामा तेलम पिता कैया तेलम उम्र 38 निवासी तेलीपेंटा थाना कुटरू को गिरफ्तार किया हैं। पकड़ा गया नक्सली 14 मार्च 2024 को पेठा में एक ग्रामीण का मुखबिरी के शक में हत्या करने की घटना में शामिल था। पकड़े गए नक्सली पर बीजापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम उद्धोषित है। कुटरू थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय के समक्ष पेश किया गया हैं।
Next Story