छत्तीसगढ़

CG: अकलतरा में पेयजल संकट पर कलेक्टर सख्त

SHIDDHANT
21 Jun 2026 11:17 PM IST
CG: अकलतरा में पेयजल संकट पर कलेक्टर सख्त
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर में पेयजल समस्या को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। नगर के कई वार्डों में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और समाधान के निर्देश दिए।
कलेक्टर के आदेश पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर और एसडीएम सुमित बघेल सहित प्रशासनिक टीम ने अकलतरा पहुंचकर प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। टीम ने पेयजल टंकियों, पाइपलाइन व्यवस्था और जल आपूर्ति प्रणाली की बारीकी से जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान कुछ वार्डों में पानी की सप्लाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर अधिकारियों ने नगर पालिका को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में तय समय पर नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक टीम ने नए बोरवेल कार्यों की भी समीक्षा की और उन्हें जल्द मुख्य पाइपलाइन से जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि पानी की उपलब्धता में सुधार हो सके और संकट की स्थिति खत्म की जा सके।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नगर पालिका सीएमओ की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नागरिकों को समय पर पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि पेयजल संकट को दूर करने के लिए लगातार निगरानी और सुधार कार्य किए जा रहे हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
Next Story