छत्तीसगढ़

CG Crime: पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Shantanu Roy
12 July 2024 11:10 PM IST
CG Crime: पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
x
छग
Bastar. बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में दूसरी पत्नी से रिश्ते अच्छे बनाने के लिए एक शख्स ने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी को पटक-पटक कर मार डाला। मामला जिले के दरभा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बाडनपाल नाकापारा के रहने वाले सोमारू कश्यप (35) की पहली शादी बीडे कवासी (41) के साथ हुई थी। बीडे सोमारू से उम्र में करीब 6 साल बड़ी थी। शुरुआती दिनों में इन दोनों के बीच रिश्ते अच्छे थे। इनकी एक बेटी भी है, जो 10वीं में पढ़ाई करती है। अब करीब 3 से 4 साल पहले सोमारू का उसी इलाके की रहने वाली एक लड़की के साथ दोस्ती हो गई थी। दोस्ती प्यार में बदली और
सोमारू ने उसके साथ शादी कर ली।

अपनी दूसरी पत्नी को घर ले आया, जिसके बाद से पहली पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। दोनों पत्नियों के साथ वह एक ही घर में रहता था। 8 जुलाई की देर रात भी सोमारू और बीडे के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि आवेश में आकर सोमारू ने बीडे के सीने में पहले मुक्का मारा, फिर उसको कई बार जमीन पर पटक। सिर पर चोट लगने से जान चली गई। महिला के मायके वालों को बीमारी से मौत होने की कहानी सुनाई। आरोपी के परिजन भी इस मामले को छिपा रहे थे। इन सबके बीच मृतिका के मायके वालों ने शक के आधार पर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर शॉर्ट पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने पर मारपीट से मौत का खुलासा हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर सोमारू को हिरासत में लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी ने हत्या की कहानी सुना कर जुर्म कबूल कर लिया। SP शलभ सिन्हा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
Next Story